सघन मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण का शुभारंभ डीडीसी व सिविल सर्जन ने किया।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत तुरीटोला गांव में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ डीडीसी सौरभ सुमन यादव व सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह आदि ने फीता काट कर किया। सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इस अभियान में टीकाकरण से वंचित शुन्य से पांच साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका दिया जाएगा। बताया इस टीकाकरण अभियान में टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, कालीखांशी, टिटनेश, निमोनिया, वायरल डायरिया, रुबैला, खसरा, जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर टीका दिया जाना है।बताया इसको लेकर पुरे जिले में 1113 सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 14997 बच्चे व 2657 गर्भवती माताओं को टीका दिया जाएगा। साथ ही हसनगंज पीएचसी अंतर्गत शुन्य से 02 साल के 411 बच्चे व 02 वर्ष से 05 वर्ष तक के 96 बच्चे सहित 83 गर्भवती माताओं को टीका दिया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ दौरान डीडीसी सौरभ सुमन यादव व सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने लोगों से अपील किया कि सभी वैसे टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाएं पहुंच टीका अवश्य लगवाएं ताकि आप निरोग व स्वस्थ रहें। बताया इस टीकाकरण से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ सुभान अली, डीआईओ, डीपीएम, डीसीएम यूनिसेफ के एसएमसी, बीडीओ रितेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर आरसी ठाकुर, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित एएनएम व आशा कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहीं।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
