April 6, 2026

सपा सांसद आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म

Read Time:2 Minute, 33 Second

Reporting by वीनित सिंह

सपा सांसद करीब दो वर्ष से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं। उनसे मिलने सपा नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आजम से मिलने जिला कारागार आ चुके हैं। रविवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भी अचानक कारागार पहुंचे। सपा सांसद आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्मप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला कारागार पहुंचे।। जिला जेल में बंद सपा सांसद आजम खां से मिलने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला कारागार पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे उनका काफिला कारागार परिसर में पहुंचा। गाड़ी से उतरकर वह सीधे आजम से मिलने चले गए। बता दें कि सपा सांसद करीब दो वर्ष से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं। उनसे मिलने सपा नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आजम से मिलने जिला कारागार आ चुके हैं। रविवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भी अचानक कारागार पहुंचे। शिवपाल और आजम खां के बीच हुई मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।2020 से जेल में हैं आजम : सपा सांसद आजम खान फरवरी 2020 से ही जेल में बंद हैं। आजम पर रामपुर में अवैध जमीन कब्जाने और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने जैसे कई आरोप हैं। आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा भी जेल में बंद थीं, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। फिलहाल आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला दोनों ही जेल में हैं। बताया जाता है कि आजम खान पर 80 और अब्दुल्ला पर 40 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

Previous post राम कथा अमृत महोत्सव में हुआ भगवान राम का विवाहोत्सव वर्णन
Next post पेपर लीक होने से लाखो अभ्यार्थियों के चहेरे पर मायूसी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial