बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं का किया है अपमान – सीमा झा
प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार भाजपा महिला मोर्चा कटिहार की निवर्तमान जिला अध्यक्ष सीमा झा,रंजना झा,शोभा जयसवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर बताया कि कल विधानसभा में बिहार के सम्मानित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला विरोधी बयान दे कर लोकतंत्र के मंदिर मे महिला का अपमान किया है। जो बेहद शर्मनाक ओर निर्लज्जता का प्रतीक है।

ऐसे नेता जो पूरे बिहार के लिए कभी प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते थे। अब वो मानसिक संतुलन खो बैठे है शायद उनका बयान उनकी इंडिया गठबंधन में उचित सम्मान नही मिलने के कारण हो गया है। और उलजलूल बातें बोल रहे है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा ने कहा कि बिहार के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति इतना निच भाषा का प्रयोग करेंगे इसकी अपेक्षा नही थी।

बिहार में कई अशिक्षित लोग भी मुख्यमंत्री ओर मंत्री हुए लेकिन उन्होंने लोकतंत्र के सबसे पवित्र स्थान को अपने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल नही किया। लेकिन इंजीनियर मुख्यमंत्री का अशोभनीय बयान महिला के प्रति उनका सम्मान दर्शाता है। वो मात्र वोट बैंक की राजनीति करते है। जनता के सेवा ओर सम्मान से उनका दूर दूर तक कोई सरोकार नही है।रोष व्यक्त करने वालो में प्रियंका सिंह, पिंकी चौधरी, गुड़िया शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता देवी, अनुराधा पांडे, रेणुका देवी, नीलू सिंह, पूनम सिंह, श्वेता राय और भी बहुत सारी महिलाओं ने अपना अपना वक्तव्य रखा और निंदा की है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
