भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के आवासीय सभागार में प्रखंड पंचायत समिति सदस्य की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। कार्यशाला चार सत्र में आयोजन किया गया। जिसमें विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने प्रथम सत्र कार्यशाला केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं एवं उनका शतप्रतिशत क्रियान्वयन के बारे में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों को बताया एवं विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्य का अंग वस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया। दूसरा सत्र लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल वर्मा ने पार्टी का इतिहास विचारधारा जनभागीदारीता, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास को लेकर अपनी बात रखी। वहीं तीसरा सत्र मृत्युंजय झा ने कुशल जनप्रतिनिधि कार्यालय जनसंपर्क जनव्यवहार प्रवास और सोशल मीडिया के बारे में उपस्थित सभी पंचायत समिति को सत्र के माध्यम से बताने का कार्य किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज राय ने आए हुए सभी पंचायत समिति सदस्य का वृत्त प्रखंड वार लिया। इस अवसर पर बैठक का चौथा समापन सत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने लिया। जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित पंचायत समिति सदस्य को भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा केंद्र सरकार की नीतियां एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में चल रही सभी जन कल्याणकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना अटल पेंशन योजना मुद्रा योजना सुकन्या योजना उज्ज्वला योजना सहित प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के बारे में सभी सदस्यों को बताने के साथ-साथ देश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्य से कहा। इस मौके पर उपस्थित कार्यशाला में महापौर उषा देवी अग्रवाल, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सह संयोजक गोविंद अधिकारी,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, राघवेंद्र सिंह, रंजना झा,धर्म नाथ तिवारी, शांति जायसवाल, आलोक मंडल, पूर्व जिला लक्खी प्रसाद महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा,अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन निषाद ,सीमा झा, संयुक्त जिला के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए।
