October 28, 2026

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान का किया हनन – रीना झा

Read Time:1 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा सदन में महिलाओं के प्रति जो बयान दिया गया। इससे कटिहार सहित संपूर्ण बिहार राज्य के महिलाओं के सम्मान का हनन किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं के प्रति इस तरह का दिए बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शहर के सहित चौक पर पुतला दहन के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रीना झा ने बताया कि महिलाओं के मान सम्मान हक एवं अधिकार के साथ-साथ उनके भावना को मुख्यमंत्री के द्वारा विधान परिषद के सदन में हनन करने का कार्य किया गया। इन्होंने कहा कि इस तरह का बयान मुख्यमंत्री को सदन में नहीं देना चाहिए। इससे इनका मानसिक सोच को दर्शाता है। उनके बयान से संपूर्ण देश की महिलाओं को आघात लगा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सहित नगर निगम के महापौर उषा अग्रवाल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला अध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Previous post बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं का किया है अपमान – सीमा झा
Next post समाज सेवी राजेश यादव को अपराधियों ने मारी गोली,एक अन्य मामले में एक बालिका की हुई मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial