July 28, 2026

समाज सेवी राजेश यादव को अपराधियों ने मारी गोली,एक अन्य मामले में एक बालिका की हुई मौत

Read Time:4 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार शहर चर्चित युवा समाज सेवी राजेश कुमार यादव की सिर पर तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दिया।एक तरफ कटिहार वासी दिवाली एवं धनतेरश की त्योंहार की खुशी मनाने की तैयारी में थे।इसी बीच कटिहार शहर में दो लोगों की मृत्यु की खबर से लोगों का दिल दहला दिया है। बीती रात शहर के पटेल चौक के समीप बड़ा बाजार निवासी राजेश यादव जब बाजार से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी। आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों में गोली की आवाज से काफी भयभीत हो गए। राहगीर जल्दी-जल्दी वहां से भागने लगे और दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। नगर थाना अध्यक्ष सदर बाल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी। घायल राजेश कुमार यादव को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने इलाज के क्रम में मृत्यु घोषित कर दिया। यह खबर जब राजेश के परिवार को मिली तो उनके परिवार के सदस्य गिरते पड़ते रोते हुए सदर अस्पताल पहुंचे और सदर अस्पताल में उनके परिवार के रोने की चित्कार से माहौल गमगीन रहा। खबर घटना की खबर सुनते ही पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार एवं उपाधीक्षक सहित कई पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया और सबको परिजन को सौप दिया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की घटना में प्रथम दृश्य में मालूम चला है कि भूमि विवाद एवं आपसी आपसी दुश्मनी के कारण घटना घटी है। पुलिस इस मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। अविलंब हत्यारे को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी घटना बृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह यूनिट- वन में मधेपुरा जिले के निवासी एक 16 वर्षीय बालिका आवासित थी। जिन्हें सीडब्लूसी मधेपुरा के आदेश पर कटिहार में आवासित किया गया था। एक दिन पूर्व अचानक बालिका की तबीयत खराब हो गई। बालिका को कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में बीती संध्या को बालिका की मौत हो गई। बालिका गृह यूनिट वन के अधीक्षक के द्वारा इस घटना की लिखित सूचना सहायक थाना के थाना अध्यक्ष सहित विभागीय अधिकारी को सूचना दी गई। इनके सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अखिलेश शर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना मधेपुरा प्रशासन, बाल कल्याण समिति मधेपुरा, बाल संरक्षण इकाई मधेपुरा को दे दी गई है। सूचना पर मधेपुरा प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्य करने का आदेश किया है।बालिका के नवजात शिशु को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मधेपुरा में रखने का आदेश सीडब्ल्यूसी मधेपुरा ने किया है। इन आदेश के आलोक में कार्रवाई की जा रही है। हालांकि यह घटना बेहद हृदय बिरादर घटना है। इस मामले की जांच की जाएगी।

Previous post मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान का किया हनन – रीना झा
Next post विधान पार्षद ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial