October 28, 2026

जीविका द्वारा पूर्व नियोजित छात्रों का मिलन समारोह हुआ आयोजित

Read Time:1 Minute, 57 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी )

प्रखंड स्थित ट्रायसेम भवन के सभागार में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जीविका के माध्यम से प्रशिक्षित छात्रों का मिलन समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने कहा कि आज जीविका दीदीयों के माध्यम से बेटियों को प्रशिक्षित कर रोजगार में अहम भूमिका निभाई जा रही है। गरीब परिवार की बेटियां जहां एयरपोर्ट पर जाने से घबराती थी, वहां आज बेटियां विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रही है। कहा कि बचपन से पली बढ़ी बेटियां अपने घर में लाडली थी, वह ससुराल जाकर बहू के रूप में अधिकांश घरों में नौकरानी बन जाती है जिसके कारण आत्महत्या हो रही है। हम अपने बेटियों को अच्छी शिक्षा तो दे रहे हैं परंतु जब नौकरी की बात आती है तो बेटियों के प्रति भेदभाव अपनाया जा रहा है। जीविका के माध्यम से बेटिया न सिर्फ सरकारी नौकरियों में बल्कि प्राइवेट कंपनियों में भी अपनी बेहतर सेवाएं दे रही है। जीविका के माध्यम से सरकार भी बेटियों को प्रशिक्षित करने में लाखों रुपए खर्च कर रही है।इस अवसर पर बीपीएम ब्रजेश कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी रूपेश तोमर, अमित सागर, सूरज झा, अरुण कुमार घोष, सीमा भारती, जयश्री दीदी सहित सैकड़ो दीदियां मौजूद थी।

Previous post हत्या की घटना से मर्माहत कहा जल्द हो गिरफ्तारी – पूर्व उप मुख्यमंत्री
Next post धनतेरस पर लाखों की खरीद बिक्री हुई, दुकानों में देखी गई रौनक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial