धनतेरस पर लाखों की खरीद बिक्री हुई, दुकानों में देखी गई रौनक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
धनतेरस के साथ ही दीपावली उत्सव की शुरुआत हो जाती है मनिहारी के व्यवसायियों और आमजनों ने शुक्रवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर परिवार और समाज में सदैव सुख समृद्धि की मनोकामना की। बाजारों में भी विभिन्न आभुषणों, बर्तनों बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में वस्तुओं के खरीद को लेकर बेतहाशा भीड़ देर रात तक देखी गई। आमजनों ने किराना दुकानों से खासकर झाड़ू खरीदना नहीं भूला। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, सुख शांति बढ़ती है एवं दरिद्रता दूर होती है।बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चौक चौराहों और क्रय विक्रय स्थलों के नजदीक पुलिस गश्ती देर रात तक जारी रहेगा। एसडीपीओ व थानाध्यक्ष स्वयं विधि-व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
