October 28, 2026

मनिहारी में छठ पूजा की तैयारी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा।

Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव इन दिनों लगातार महापर्व छठ को लेकर विभिन्न छठ घाट का भ्रमण कर रहे हैं और तैयारी का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मनिहारी गंगा नदी किनारे महापर्व छठ को लेकर चल रहे तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मनिहारी गंगा नदी किनारे छठ पूजा को लेकर हो रहे साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही उन्होंने गंगा नदी पर गोताखोर, एसडीआरएफ की टीम और सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए संबंधित पदाधिकारी को कई निर्देश दिया। मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि मनिहारी गंगा नदी किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचते हैं ऐसे में यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है उन्होंने कहा कि महापर्व छठ को लेकर साफ-सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिया गया है। मौके पर कांग्रेस नेता अवधेश मंडल, चंद्रभानु गुप्त, सिकंदर मंडल,सहदेव यादव, नलिन सिन्हा, काजल मित्रा, टुनटुन मिश्रा, रवि पासवान,शरीफ, जयप्रकाश ठाकुर,अरविंद चौधरी, सुबोध यादव, इम्तियाजुल सहित कई लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post प्रीमियम शो का डीएम ने किया उद्धाटन
Next post एमएलसी ने स्मॉल सेंटर कुश्ती खेल का किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial