October 28, 2026

प्रीमियम शो का डीएम ने किया उद्धाटन

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्रीमियम शो में फिल्म के सभी कलाकार ने लिया भाग

दीपावली के अवसर पर कटिहार में बहु प्रतीक्षित फिल्म बिहार 1325 किमी का प्रीमियम शो रेड क्रॉस के सौजन्य से होटल सत्कार में आयोजन किया गया। प्रीमियर शो का उद्घाटन कटिहार के डीएम रवि प्रकाश, एसपी जितेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, रेड क्रॉस के अध्यक्ष अनिल चमरिया में संयुक्त रूप से किया। बिहार 1325 किमी के निदेशक आलोक कुमार एवं रेड क्रॉस के अध्यक्ष अनिल चमरिया ने बताया कि कटिहार के कलाकारों के द्वारा कटिहार में ही लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर कटिहार से 1325 किलोमीटर दूर रहने वाले बिहार के रहनेवाले को अपने-अपने घर आने में किस-किस तरह की समस्या होती है। इस समस्याओं को दर्शाया गया है। बिहार 1325 किमी फिल्म में यह भी दर्शाया गया है कि बिहार में लोक आस्था का पर्व का बहुत ही महत्व है। और यह पर्व नाम निष्ठा के साथ कैसे मनाया जाता है। इस पर्व में परिवार एक जगह एकत्रित होकर इस पावन में भाग लेते हैं। इस फिल्म में और कई तरह की समस्याओं को दर्शाया गया है। इस अवसर पर फिल्म के सिने कलाकार रितेश ठाकुर, सिने अभिनेत्री सोनम झा, इनके अलावे अंजली कुमारी, एडिटर में दीपांशु आर्यन, गायिका प्रीति मिश्रा सीडब्लूसी के निवर्तवान सदस्य प्रवीण कुमार झा सहित शहर के गणमान्य नागरिक ने भाग लिया।

Previous post कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने छठ को लेकर चल रहे साफ-सफाई का लिया जायजा
Next post मनिहारी में छठ पूजा की तैयारी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial