पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
तनवीर आलम (हसनगंज)
लोक आस्था का महा पर्व छठ के अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में कालसर पंचायत के अधौरा कालसर घाट का निरीक्षण किया। घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नदी में जल स्तर की जानकारी ली तथा अधिक पानी वाले स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर मौजूद गंदगी को हटाने का पूजा समितियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पवन पर्व छठ को लेकर विभिन्न घाटों का निरीक्षण प्रखंड प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ के साथ निरीक्षण किया गया। सभी छठ घाटों में ग्रामीण स्तर की पारंपरिक गोताखोर और एनडीआरफ के जवान रहेगें। इस को लेकर निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, कनीय अभियंता निलय कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, अरजलाल सोरेन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र प्रसाद मंडल, ज्योतिष कांत कुंवर, अमरनाथ यादव आदि थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
