July 26, 2026

महापर्व छठ को लेकर मुखिया रानी देवी चलाया साफ-सफाई अभियान।

Read Time:2 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर छठ घाट का मुखिया रानी देवी ने निरक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही मुखिया की अगुवाई में ग्रामीणों ने छठ घाट में सफाई अभियान चलाते हुए घाटों की साफ-सफाई की। मौके पर ग्रामीणों के साथ मुखिया रानी देवी ने भी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। जिसको लेकर मुखिया रानी देवी ने बताई कि महापर्व छठ को देखते हुए छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा हो, इसको लेकर रामपुर छठ घाट में ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर सभी ग्रामीण हाथ में झाड़ू लेकर घाटों की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का प्रण लिया। बताया स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है, इसलिए पूजा पाठ साफ सुथरे जगह पर होना चाहिए। सफाई अभियान दौरान मुखिया रानी देवी ने बताई कि अधिकांश छठ घाटों में पक्की छठ घाट का निर्माण कार्य करा दिया गया है, जल्द ही सभी छठ घाटों में पक्की छठ घाट का पुर्ण निर्माण कार्य कराया जाएगा। मुखिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाएं, खासकर अर्घ्य अर्पण दौरान गहरे पानी में ना जाए। साथ ही छोटे बच्चों का ख्याल रखें. इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश मंडल, स्वच्छता प्रवेक्षक राजेश कुमार सहित ग्रामीण व स्वच्छता कर्मीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
Next post मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आयोजित की गई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial