April 4, 2026

बिहार के आरा में सिर में गोली लगने से आर्केस्ट्रा संचालक की घटनास्थल पर मौत

Read Time:1 Minute, 0 Second

आरा के टाउन थाना क्षेत्र स्थित बघवा गली गोला मोहल्ला में सोमवार की सुबह गोली लगने से एक ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई । पुलिस मामले में हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोली उसके सिर के दाएं साइड लगी जो दूसरी साइड से बाहर निकल गई। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने काम में लगे थे, अचानक कमरे में फायरिंग की आवाज सुन दौड़ें तो आर्केस्ट्रा संचालक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार पांडे के पुत्र राम कुमार पांडे के रूप में हुई है ।अचानक घटित इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Previous post पटना में एक विधवा के साथ गैंग रेप अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
Next post पटना हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार कहां जमीन विवाद में करनी होगी प्राथमिकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial