139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने किया झंडोत्तोलन -जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिला कांग्रेस के द्वारा शहर के लगभग मुख्य स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व मे झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत हृदयगंज कोशी कॉलोनी आदिवासी टोला से हुई जहां जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया। उसके बाद कारगिल चौक पर नगर अध्यक्ष ” अ ” पुतुल सिंह, आंबेडकर चौक पर आनंद सिंह, जी आर पी चौक पर विकास सिंह, शहीद चौक पर नगर अध्यक्ष ” ब ” रिंकू मिश्रा, पानी टंकी चौक पर शंकर साह, दुर्गास्थान चौक पर दिलीप विश्वास,पटेल चौक पर अरुण प्यासा,आंबेडकर नगर मे युवा जिलाध्यक्ष मनी पासवान,मिलन चौक पर महिला जिलाध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव,शिव मंदिर चौक पर प्रह्लाद गुप्ता, अमला टोला मे संजय कुमार सिंह एवं राजेंद्र आश्रम जिला कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर नगर में स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।राजेंद्र आश्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने अपने संबोधन मे कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन मे अग्रणी , संघर्ष और बलिदान के इतिहास प्राप्त की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई। कांग्रेस ही ऐसी एकमात्र पार्टी है जो देश को दिशा दे सकती है। केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है। भाजपा के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है। आज हम सभी कांग्रेस परिवारजनों को संकल्पित होकर कांग्रेस के विचार धाराओं को जन जन तक पहुंचाना है।इस अवसर पर प्रो० बिनोद यादव, पंकज तमाखुवाला, फिरोज अहमद कुरैशी, अल्तमश दीवान, राजा मिश्रा, मेजर जमाल, योगेंद्र यादव, जटा शंकर झा, प्रीतम चक्रवती, कुमार गौरव, नितिन सिन्हा, मनीष यादव, मो साबिर, राजा यादव आदि सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
