May 25, 2026

आई सी सी डेलीगेट पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दसवीं पुण्यतिथि मनाई

Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले अन्तर्गत अमला टोला स्थित वरिष्ट कांग्रेसी नेता संजय कुमार सिंह के स्व पिता सह आई सी सी डेलीगेट पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वाणीनाथ सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने स्व वानीनाथ सिंह की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ट नेता वाणी चाचा से बहुत कुछ सीखने को मिला जब मैं एन एस यू आई जिलाध्यक्ष था। उनके पदचिन्हों पर हम सब को चलना चाहिए।स्व वाणी नाथ सिंह के पुत्र कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि अपने पिताजी का अनुसरण कर उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास कर रहा हूं।इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष अंजुमन कौशर, युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह, रिंकू मिश्रा, प्रो बिनोद यादव, दिलीप विश्वास, पंकज तमाखुवाला, फिरोज कुरैशी, शंकर साह, प्रह्लाद गुप्ता, राजा मिश्रा, अल्तमश दीवान, मेजर जमाल, आनंद सिंह, योगेंद्र यादव, अरुण प्यासा, जटा शंकर झा, अंशु पांडे, दिनेश पंडित, रवि बोथरा, दिलीप जैन, प्रीतम चक्रवती, नितिन सिन्हा, मो साबिर, साहेब सिंह,मो अली, अभिषेक प्रताप, राजा यादव उपस्थित रहे।

Previous post सात सड़कों का महापौर ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन।
Next post 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने किया झंडोत्तोलन -जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial