May 25, 2026

विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लिया हिस्सा

Read Time:1 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी विधानसभा के कान्तनगर पंचायत में भारत सरकार एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ के माध्यम से स्थानीय लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना में फ्री गेस चुल्हा, रेहड़ी पटरी, खोखा, खोमचा, बाजार लगानें वालें लोगों को 10 हजार रुपए बिना गारंटी के फार्म भरवाए, सुकन्या योजना, हेल्थ चेकअप व अन्य योजनाओं का लाभ की जानकारी दी गई। एवं ग्रामीणों को ड्रोन द्वारा जैविक ढ़ंग से रसायनों के छिड़काव की भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, कान्तनगर मुखिया उमाकांत सिंह,शम्भु नाथ यादव,एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों शामिल हुऐ।

Previous post 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने किया झंडोत्तोलन -जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन
Next post भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कई मुद्दे पर हुयी चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial