August 1, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कई मुद्दे पर हुयी चर्चा

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा के अध्यक्षता में एक बैठक भाजपा बिहार प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी महिला मोर्चा छाया तिवारी के आवास में रखी गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है।और देश की आधी आबादी ने ठान लिया है।2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे और भाई नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।बैठक में छाया तिवारी ने कहा कि विपक्ष में खलबली मची हुई है और वह भाजपा से डर कर हतोत्साहित में विपक्ष विपक्ष अपने विचारधारा से विपरीत विचारधारा से गठबंधन कर रहे हैं। और उनमें एक मत नहीं है। कौन उनका प्रधानमंत्री का उम्मीदवार होगा। यह सभी भाजपा के खिलाफ के साथ-साथ देश के सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश की महामंत्री मीना झा, क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती छाया तिवारी, भाजपा जिला मंत्री मंजू चन्द्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूनम सिंह, चांदनी देवी, उपाध्यक्ष भारती देवी, नीलू देवी, मंत्री नीलम कुमारी, रीना तिवारी, रूची कुमारी, स्वीटी कुमारी,मीडिया प्रभारी पूर्णिमा कुमारी, आईटी सेल संयोजक नीतू पासवान, सहसंयोजक किरण राय, विभा मिश्रा, रंजना देवी, ईशा कुमारी उपस्थित रही।

Previous post विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लिया हिस्सा
Next post प्रखंड इकाई द्वारा रोजगार व मार्गदर्शन मेला का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial