June 24, 2026

नेत्रहीन एवं असहाय लोगों के बीच महापौर ने किया कंबल वितरण

Read Time:1 Minute, 52 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार विश्व ब्रेल दिवस के मौके पर कटिहार शहर के अग्रसेन भवन में प्रतिज्ञा नेत्रहीन फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने अपने निजी कोष से नेत्रहीन एवं असहाय लोगों के बीच ठंड से राहत के लिए कंमल का वितरण किया।कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रतिज्ञा नेत्रहीन फाउंडेशन की सचिव पम्मी चौधरी की अगवाई में लुई ब्रेल जी के जयंती के अवसर पर विश्व ब्रेल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें शहर के कई समाज सेवी एवं गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने लुई ब्रेल जी के द्वारा समाज में किये गये कार्यों को लोगों को बताया एवं नेत्रहीन लोगों के बीच चिल चिलाती ठंड को देखते हुए अपने निजी कोष से सैकड़ो नेत्रहीन एवं असहाय लोगों के बीच कमल का वितरण कर उन सबों को सहायता प्रदान की।कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सह विधान पार्षद प्रतिनिधि राजीव भारती, पूर्व वार्ड पार्षद विमल सिंह बैगानी, डॉ रंजना झा, डॉ आशुतोष झा, संतोष गुप्ता, महेश दोलानी, जेपी यादव,पम्मी चौधरी एवं अन्य गणमान्य समाज सेवी लोग शामिल हुए।

Previous post जिला 20 सूत्री कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल पीड़ित परिवार से मिला
Next post रामलला की चौकठ धोने मनिहारी से गंगा जल लेकर गुरनानी गए अयोध्या
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial