जिला 20 सूत्री कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल पीड़ित परिवार से मिला
सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुवावजे के तौर पर 50 लाख का किया मांग।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के फलका प्रखण्ड प्रमुख पति एवं उनके एक सहयोगी की मंगलवार को देर शाम गोली मारकर हुई हत्या मामले को लेकर कटिहार जिले के कांग्रेस अध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जिसमे सर्वप्रथम उक्त टीम फालका प्रमुख के घर पहुंची।जहां प्रमुख दीप शिखा और उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए सुनील यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेसी आपके साथ खड़े है। आपको न्याय दिलाने के लिए वरीय पुलिस के अधिकारियों से बातचीत के अलावा सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख मुवावजा के तौर पर देने की मांग सरकार से किया जाएगा। उसके बाद सुनील यादव के नेतृत्व कोंग्रेशी टीम घटना स्थल पर पहुंची और आस पास के लोगों से घटाना के बारे में पूरी जानकारी लिया। जिसके बाद कांग्रेसी टीम प्रमुख पति कंचन मंडल के सहयोगी मिठू कुमार के घर पहुंची वहां भी उनसे मिलकर उनके रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना दिया गया।मुआवजा दिलाने की बात कही गई ।शिष्ट मंडल टीम में राजू चौधरी, जिया उल हक, फलका प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साजिद, अब्दुल कलाम आजाद, मन्नी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम, राजीव गिरी, कांग्रेस नेता साजिद खान, अनिल पटेल, मोहम्मद मासूम, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
