June 24, 2026

प्राणपुर प्रखंड के समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया।

Read Time:2 Minute, 13 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को जिले के प्राणपुर प्रखंड पुल पुलिया,सह, विकास को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने प्राण पुर प्रखंड का समस्या अवगत कराया गया है. शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित जिला अतिथि गृह में ग्रामीण विकास मंत्री को जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने बुकै देकर स्वागत किया साथ में उपस्थित जिला अध्यक्ष समीम इक़बाल की ओर से कहा गया है कि कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड के रजपुतिया पुल सह मदनसाहीपुल, मनरेगा तथा विभिन्न क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया और श्री लड्डू सिंह ने कहा कि 40 वर्षों पुल पुलिया निर्माण नहीं होने से आने जाने में काफी दिक्कतें होती है. जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र की जनता को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. विभागीय मंत्री को यह भी जानकारी दी गयी है कि ग्रामीण विकास विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में अवगत कराया श्री लड्डू सिंह ने यह भी कहा अब तक विभाग के स्तर से दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड रजपुतिया पुल सह मदनसाहीपुल का निर्माण कराने की दिशा में ठोस एवं सार्थक पहल की जाय,। इस अवसर पर जदयू के उपाध्यक्ष रमेश कुमार मंडल शिव नाथ सिंह सदानंद ऋषि बालगोविंद राय मौजूद थे.

Previous post रामलला की चौकठ धोने मनिहारी से गंगा जल लेकर गुरनानी गए अयोध्या
Next post 21 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial