September 21, 2026

हसनगंज व रौतारा थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Read Time:1 Minute, 49 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना प्रांगण में अपर थानाध्यक्ष सागर भारती व एसआई वृजभान राम के स्थानांतरण पर विदाई समारोह व रौतारा थाना में निवर्तमान थाना अध्यक्ष दिलशाद खान के स्थानांतरण व नए थानाध्यक्ष सोनू कुमार के पदभार ग्रहण करने को लेकर थाना प्रांगण में विदाई व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने साॅल ओढ़ाकर व बुके देकर निवर्तमान थाना अध्यक्ष दिलशाद खान के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही नवपदस्थापित थानाध्यक्ष सोनू कुमार का जोरदार स्वागत किया। मौके पर नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण करना एवं क्षेत्र में शांति बहाल करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। लोगों को न्याय मिल सके इस पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सहित रौतारा उपमुखिया गौतम कुमार, ग्राम रक्षा दल के मोहम्मद रफीक, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार मंडल, सरपंच तल्लू हेंब्रम, अंसार आलम, पूर्व समिति प्रतिनिधि मो मुजम्मिल सहित जनप्रतिनिधिगण व समाजसेवी आदि मौजूद रहे।

Previous post लोगों के जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया : सिविल सर्जन
Next post मनिहार के मजदूर पलायन को विवश, मनरेगा जैसी महत्वाकांछी योजना हो रही असफल, स-समय नही मिलती मजदूरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial