May 25, 2026

बूंदाबांदी के बीच क्षेत्रवासियों ने मां शारदे की पूजा अर्चना की, सरकारी विद्यालय पहली बार पूजा से वंचित

Read Time:1 Minute, 43 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। छिटपुट बुंदाबांदी के कारण सड़कों का हाल बेहाल रहा, परन्तु बसन्त पंचमी के उत्सव में मौसम पर उत्साह भारी दिखा।नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चौराहों और गलियों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर युवाओं, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने विधि विधान से पूजा की। विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहा। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्ती जारी रही। मालूम हो कि गुरुवार से बिहार बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो रही है और पहली बार नगर के विद्यालयों में मां सरस्वती की पुजा नही हो पाई। दूरभाष पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र के किसी विद्यालयों से मां सरस्वती की पुजा की अबतक सूचना नही है।श्री सिन्हा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर लगभग ८०० परीक्षार्थियों की व्यवस्था की जा रही है और इस बार कन्या मध्य विद्यालय को आदर्श केंद्र बनाया जा रहा है।

Previous post यात्रियों की सुविधाओं की दिशा में कमर्शियल विभाग अग्रसर : सीनियर डीसीएम
Next post सरस्वती पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial