November 5, 2026

सरस्वती पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Read Time:1 Minute, 51 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा बसंत पंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, विभिन्न निजी शिक्षण संस्थाओं, विभिन्न युवा कल्बो तथा सामाजिक संगठनों द्वारा मां सरस्वती की पूजा बड़ी हर्षोल्लास एवं धाम धाम से मनाया जा रहा है ।गांव टोल मोहल्ले एवं चौक चौराहा पर में युवा क्लब के सदस्यों द्वारा विशेष आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है ।जिसमें स्थानीय एवं बंगाल से  आकर्षक एवं मनमोहक  मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह से ही पूजा पंडाल में मां सरस्वती की पूजा एवं भजन का कार्यक्रम किया जा रहा है ,तो वही सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में इस अवसर पर बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, गायन एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया है। प्रशासन के लोग भी दिनभर गस्ती कर देखा गया है। जगह-जगह पुलिस बल की भी तनाती की गई है। बच्चों में खासकर पढ़ने वाले छात्राओं में मां सरस्वती की पूजा को लेकर  खासा उत्साह देखा गया। हालांकि सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला सा है। बीच-बीच में आसमान से  बूंदाबांदी हो रही है लेकिन श्रद्धालुओं की भक्ति में कोई कमी नहीं दिखी। 

Previous post बूंदाबांदी के बीच क्षेत्रवासियों ने मां शारदे की पूजा अर्चना की, सरकारी विद्यालय पहली बार पूजा से वंचित
Next post डीसीएलआर ने किया आदर्श परीक्षा केंद्र का उद्घाटन,कुल चार केंद्र बनाए गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial