November 5, 2026

माहौल बिगाड़ने का प्रयास, हनुमान की पूंछ क्षतिग्रस्त

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पौराणिक कथाओं में हनुमान की पूंछ में आग लगाने का हश्र ग्रंथों के जरिए देशवासी जानते रहे हैं। बुधवार को सम्भवतः देर रात को असमाजिक तत्वों द्वारा मनिहारी के नारायणपुर पंचायत के कुतुबपुर स्थित हनुमान की पूंछ को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का पुनः प्रयास किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों की सूचना पर प्रातः बिना देर किए मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल,थानाध्यक्ष पंकज आनंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। विगत तीन महीने में इस प्रकार की चौथी वारदातें है जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल ग्रामीणों और प्रशासन की सुझ बुझ से स्थिती नियंत्रण में है और पुलिस मुख्यालय की टेक्निकल टीम भी अनुसंधान में जुट गई है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल,मछुआ सोसायटी के मंत्री रविन्द्र सिंह, राजेश सिंह,बजरंग दल के रंजीत ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Previous post डीसीएलआर ने किया आदर्श परीक्षा केंद्र का उद्घाटन,कुल चार केंद्र बनाए गए
Next post सैकड़ों बेरोजगारों ने प्रखंड का किया घेराव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial