November 5, 2026

डीसीएलआर ने किया आदर्श परीक्षा केंद्र का उद्घाटन,कुल चार केंद्र बनाए गए

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड द्वारा नगर में चार केंद्र बनाए गए जिसमें नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया ।गुरुवार को परीक्षा प्रारंभ होने से पहले आदर्श परीक्षा केंद्र का भूमि उप समाहर्ता अशोक कुमार ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पहुंची छात्रों को शिक्षिका शांत राय ने माथे पर तिलक लगाकर चॉकलेट खिलाई। मालूम हो की कन्या मध्य विद्यालय केंद्र में दो पालियों में 925 परीक्षार्थी शामिल होंगी ।इसी तरह बालिका उच्च विद्यालय में 550 परीक्षार्थी, बीएसपी हाई स्कूल में 819 परीक्षार्थी और बेतेल मिशन स्कूल में 518 परीक्षार्थी शामिल होंगे।आदर्श केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर बीडीओ रणधीर कुमार, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीडीपीओ अमदाबाद अनुपम कुमारी, केंद्राधीक्षक मुकेश चौरसिया, एस आई गौतम कुमार, एएसआई अरुण कुमार सहित प्रतिनियुक्त शिक्षक और सशस्त्र बल मौजूद थे।

Previous post सरस्वती पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Next post माहौल बिगाड़ने का प्रयास, हनुमान की पूंछ क्षतिग्रस्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial