November 5, 2026

सैकड़ों बेरोजगारों ने प्रखंड का किया घेराव

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना के तहत सैकड़ो बेरोजगारों ने कांग्रेस नेता सह मानव अधिकार प्रोटेक्शन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब उर्फ शेरू के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया। मोहम्मद सोहराब ने कहा कि मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना में मांगी जा रही कागजातों में अन्य प्रखंडों की तरह पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। कहा कि अति गरीब तपके के अभ्यर्थियों को बैंक स्टेटमेंट बैंकों द्वारा नहीं दी जा रही है जिसके कारण आय प्रमाण पत्र बनाना कठिन हो गया है और इसकी समय सीमा भी कम है। जिसके कारण यहां के आवेदक योजना से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कागजातों की मांग व कर्मचारियों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस पर बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि सरकार के इस योजना में जो कागजातों को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है उसका अक्षर सह पालन किया जाएगा।इस अवसर पर मो जुल्फीकार, वजीर,मो अली, फिरोज़,मो शहंशाह, संतोष साह, चुन्नु आलम, सुभाष, विरेन्द्र यादव, विकास कुमार, लाडली,जुलेखा खातुन, सायरा बानो, बेनजीर, मोहसिना सहित सैकड़ों मौजूद थे।

Previous post माहौल बिगाड़ने का प्रयास, हनुमान की पूंछ क्षतिग्रस्त
Next post ग्रामीणों द्वारा बट वृक्ष संग पीपल का विवाह कराया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial