May 25, 2026

ग्रामीणों द्वारा बट वृक्ष संग पीपल का विवाह कराया गया

Read Time:1 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के कुतुबपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को विधि विधान से बट वृक्ष संग पीपल पेड़ का विवाह कराया गया।गाजे बाजे, पंडितों के मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा वैवाहिक रस्मों के गीतों द्वारा गेठजोराई कर विवाह की सारी रस्में अदा की गई। पंडित दिलीप झा ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा, पौराणिक प्रथाओं का निर्वहन कर वर पीपल को एक सूत्र में बांधा गया।आज से ये दोनों वृक्ष शुद्ध हो गया। विवाह उपरांत भंडारण का आयोजन किया गया और समस्त बाराती और सरातीयों ने भरपूर खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया। इस अवसर पर जिप सदस्य सुमति देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, रविन्द्र सिंह, कन्हैया सिंह, अंबिका सिंह, रामलाल सिंह, प्रणिता देवी, प्रमिला देवी, यशोदा देवी, उषा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post सैकड़ों बेरोजगारों ने प्रखंड का किया घेराव
Next post महापौर ने सड़क नाला शौचालय का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial