May 25, 2026

21 लाख रूपए से बनने वाले आरसीसी नाला का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

मुख्यमंत्री शहरी गली नली पक्कीकरण योजना के तहत बारसोई नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 में लगभग 21 लाख रुपए लागत से 260 फिट पक्की नाला का निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसका शिलान्यास मुख्य पार्षद बिमला देवी एवं स्थानीय वार्ड पार्षद बेबी साह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि बहु प्रतीक्षित इस नाला का बन जाने से जल्द ही साहा पारा के लोगों को जल जमाव से निजात मिल जाएगा । वहीं उन्होंने संवेदक को बरसात के पूर्व ही इस नाले का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक संपन्न करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, जदयू नेता रौशन अग्रवाल, तिलक साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, दीपक दास, मो० फैजान अजय कुमार, मेंहदी हसन, डॉ तनवीर हामिद, भोला सिंह, चिंटु पांडे सहित अन्य ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post हसनगंज में हुई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक ।
Next post देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial