May 25, 2026

हसनगंज में हुई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक ।

Read Time:1 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

विकास कार्यों में गति लाने को लेकर सोमवार को हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड प्रमुख कक्ष में पंचायत समिति सदस्य के बीच पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने की। इस अवसर पर सभी पंचायत समिति सदस्य ने बैठक में भाग लिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि पंचायत समिति कार्य करने की बैठक किया गया। जिसमें सभी पंचायत समिति सदस्य शामिल रहें। कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लेकर विभिन्न गांवों में सार्वजनिक योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए सूचीबद्ध किया गया। नये विभिन्न योजना को प्रस्ताव में लिया गया। पीसीसी सड़क, चहारदीवारी आदि का निर्माण कार्य को लेकर कार्यकारिणी की बैठक में योजनाओं को शामिल किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, अरज लाल सोरेन, मनोज कुमार मंडल, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

Previous post अवैध खनन पर खनन पदाधिकारी की कार्रवाई, एक जेसीबी जब्त चार लाख रुपए का काटा चालान
Next post 21 लाख रूपए से बनने वाले आरसीसी नाला का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial