May 25, 2026

विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल कार को किया जप्त

Read Time:2 Minute, 5 Second

(प्राणपुर) मोहम्मद आरिफ

प्राणपुर थाना क्षेत्र के एन एच 81 मुख्य मार्ग सड़क कमल चैक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान प्राणपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है ।उक्त शराब कारोबारी के साथ से अलग अलग ब्रांड के कुल 149 लीटर 460 एम एल विदेशी शराब बरामद किया गया है । पूछताछ के दौरान राजेश कुमार महतो दूसरा व्यक्ति राकेश कुमार पिता स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह साकिन बासगढ़ा थाना दोनों कोढ़ा जिला कटिहार के रूप में पहचान हुई है ।उक्त शराब कारोबारी बंगाल से शराब लेकर एन एच 81 सड़क के रास्ते कटिहार की ओर जा रहा था । वाहन चेकिंग के दौरान कमल चौक के समीप कार के साथ शराब कारोबारी पकड़ा गया है। इस संबंध में प्राणपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है । आवश्यक करवाई के बाद कार जिनका नंबर बी आर 01 ए के 3326 को जप्त करते हुए शराब कारोबारी को न्यायिक की हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही प्राणपुर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि किसी भी हाल में शराब तस्कर बक्शे नही जाएंगे । उन्होंने बताया कि शराब को लेकर लगातार छापामारी भी चलाई जा रही है । इस मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post माघ मेला को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Next post दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को रौतारा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial