May 25, 2026

माघ मेला को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Read Time:2 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के थाना परिसर में माघ मेला व लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को सफल बनाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और मेला कमेटी ने विधि व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न सुझाव दिए।जिप सदस्य फुलमनी हेंब्रम ने आदिवासी श्रद्धालुओं को पुर्णिमा के पुर्व रात्रि से ही विशेष सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की।गंगा तट पर स्नान हेतु पर्याप्त बैरिकेटिंग, चेंजिंग रूम, मेडिकल कैम्प, एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त महिला पुलिस कर्मी, दमकल कर्मी की तैनाती सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, भूमि उप समाहर्ता अशोक कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल, मुख्य पार्षद लाखो यादव,जिप सदस्य सुमति देवी,फुलमनी हेंब्रम,यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सहदेव यादव, प्रमोद झा,जन साहस से धर्मेंद्र कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर जीत हेंब्रम, लोजपा नेता विनोद सिंह, मुकेश यादव, पंकज यादव,ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह, गुड्डू यादव, आशुतोष पोद्दार, सहित नगर और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post मनिहारी पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई,215 लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब नष्ट किया गया
Next post विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल कार को किया जप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial