दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को रौतारा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढा़ प्रखंड के चंदवा व बिनोदपुर से अलग-अलग मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को रौतारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि दो एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी को कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया, जिससे विधिवत कानुनी प्रक्रिया तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया अमीर हुसैन पिता मो ग्यासुद्दीन साकिन बिनोदपुर जो शराब बिक्री के आरोप में दर्ज मामले में कोर्ट से फरार चल रहे थे जिसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही संजीव कुमार पिता घोलटू यादव साकिन चंदवा जो चार सौ बीसी के दर्ज मामले में कोर्ट से फरार चल रहे थे जिसे गिरफ्तार किया गया है। मौके पर गिरफ्तार दोनों आरोपी को विधिवत कानुनी प्रक्रिया तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
