November 5, 2026

जनविश्वास यात्रा सफल बनाने को लेकर हसनगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

Read Time:2 Minute, 59 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के नारियल बाड़ी गाँव में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जनविश्वास यात्रा को लेकर जन संवाद बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने की। मौके पर मुख्य अतिथि राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी 29 फरवरी को जनविश्वास यात्रा में शामिल होने की अपील करतें हुए सभा को सफल बनाने की बात कही। कहा कि बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की प्रखंड के पांचो पंचायत के लोग हिस्सा लेंगे। हर पंचायत से करीब पांच सौ लोग शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आ रहे कटिहार युवाओं के आईडियल है। आने वाले समय का तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री है। ये जन विश्वास यात्रा काफी ऐतिहासिक होगा। लोगों, युवाओं में काफी उत्साह का माहौल है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि अहमद अशफाक करीम ने भी कहा हैं कि करीब एक करोड़ लोग इस जन विश्वास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे इस का लक्ष्य दिया है। इस वक्त लोग बेरोजगारी से परेशान है। युवा आत्महत्या कर रहें है। पूरे हिंदुस्तान में लोग बेरोजगारी से परेशान हताश है। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष श्री लाल उरांव ने कहा कि रोजगारों का नेता आ रहें पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उस की तैयारी को लेकर जन संवाद सह बैठक किया गया। उन्होंने कहा कि नेता की आगमन 29 फरवरी को होने जा रहा है। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे कटिहार के इस जन विश्वास यात्रा सभा कार्यक्रम में इस को लेकर बैठक किया गया। आयोजित जन संवाद बैठक में राजद के बिनोद साह, अमित मंडल, संजय मंडल, बिनोद यादव युवा सचिव, मो कलाम, मो मोजज्मिल, मो लुकमान, अन्नपूर्णा पोद्दार, संजय मंडल, देवेंद्र जायसवाल आदि राजद के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Previous post दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को रौतारा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post महियारपुर में कलश शोभायात्रा निकाली गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial