May 25, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर जी के निर्देश पर आज स्थानीय कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र आश्रम मे कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता मे आयोजित हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि राजद के प्रतिपक्ष नेता, बिहार विधानसभा पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव दिनांक छब्बीस फरवरी को कटिहार आयेंगे। इनका स्वागत कांग्रेस परिवार की ओर से दमखम के साथ हो सुनिश्चित करें। इसके लिए कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपते हुए गांव गांव प्रचार प्रसार कर श्री तेजस्वी जी के कार्यक्रम मे अधिक से अधिक कांग्रेसियों की उपस्तिथि रहे एवं कार्यक्रम पूर्णरूपेण सफल हो। इंडिया गठबंधन के इस कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी की पूर्ण सहभागिता रहेगी। श्री तेजस्वी जी के कार्यक्रम के रूट चार्ट के हिसाब से जगह जगह प्वाइंट निर्धारित कर गर्मजोशी से श्री तेजस्वी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस कार्यक्रम मे कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री तारिक अनवर जी भी उपस्थित रहेंगे।बैठक को संजय सिंह, दिलीप विश्वास, प्रो बिनोद कुमार यादव, प्रह्लाद गुप्ता, शाहनवाज खान, पंकज तमाखुवाला, फिरोज अहमद कुरैशी, आम्रपाली यादव, पुतुल सिंह, रिंकू मिश्रा, मो इश्तियाक, मन्नी पासवान, अल्तमश दीवान , मो असलम, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, आनंद सिंह, मो वहाब, अमरकांत तिवारी, पिंकी देवी, अनु देवी, भारती रानी, मो इम्तियाज आलम, गणेश पासवान, मो महफूज़ खान, मो एखलाक हुसैन उर्फ लाल बाबू, मो तरंजुम दीवान, कृष्ण देव, मो एनामुल हक, गुलाम सऊद हक आदि नेताओं ने संबोधित किया।

Previous post अवर न्यायाधीश ने बाल एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण ।
Next post भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर देगी दस्तक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial