भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर देगी दस्तक
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कार्यशाला आयोजित की गई। इस अभियान कार्यशाला में पूर्व प्रदेश महामंत्री लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक राधा मोहन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अभियान का शुभारंभ पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यशाला में शामिल जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यशाला में चयनित कार्यक्रम संयोजक मंडल प्रभारी विधानसभा प्रभारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं से लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक अपनी बातों को रखते हुए पूर्व में कई कार्यक्रमों को भाजपा पुत्र पर सफलतम अभियान चलाकर करने का कार्य किया है। जिला अध्यक्ष नने कहा कि इस अभियान को भी कार्यकर्ता पूरे सक्रियता निभाते हुए घर-घर जनसंपर्क कर लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधा मोहन शर्मा ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा को उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच रखने का कार्य किया जिसमें उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत संपर्क करना है। बिहार राज्य में चार दिवसीय संपर्क अभियान का 2 मार्च से आयोजन किया जाएगा। राधा मोहन शर्मा ने कहा कि ढाई लाख कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के 81 लाख से अधिक लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर मैप की गई केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर लाभार्थियों से संपर्क करना पत्रक देना एवं स्टीकर लगाना लाभार्थियों के मोबाइल से मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करना लाभार्थियों के साथ फोटो एवं उनके अनुभव को वीडियो बनाकर सरल ऐप में अपलोड करना प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश द्वारा निर्धारित तिथियां के अनुसार तीन दिनों में ही पूर्ण करने को कहा।लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित लोकसभा प्रभारी विनोद मंडल ,जिला प्रभारी संतोष सुराणा , पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला कार्यक्रम संयोजक रवि शाह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजकुमार राय, प्रेम प्रकाश, मुकेश पासवान रंजना झा, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, शांति जायसवाल, आलोक मंडल, विधानसभा प्रभारी बब्बन झा, अरुण सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमन निषाद, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीना झा, नमो ऐप क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका सिंह,नेहा किरण, छाया तिवारी, महेश चौधरी,रितेश सिंन्हा, सहित सभी 29 मंडल के मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल संयोजक कार्यक्रम संयोजक सहसंयोजक सहित सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क अभियान के जिला कार्यशाला में शामिल हुए।
