स्काउट गाइड ने मनाया चिंतन दिवस ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
स्काउट गाइड ने स्काउट गाइड भवन में 22 फरवरी का दिन चिंतन दिवस के रुप में मनाया। इसके लिए सभी स्काउट गाइड सुबह आठ बजे स्काउट भवन में एकत्रित हुए। कार्यक्रम के वरीय जिला संगठन आयुक्त स्काउट काशी प्रसाद चौहान के द्वारा विश्व में स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर एवं सर्वधर्म प्रार्थना कर एकता का संदेश दिया गया।जिला सचिव अपने संदेश मे कहा बच्चों को सहयोग करने के लिए तत्पर रहने तथा अच्छे गुणों का विकास करने तथा देश, समाज और परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। जिला संगठन आयुक्त राम बाबु एवं प्रियंका कुमारी जिला संगठन आयुक्त गाइड ने पावेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया लॉर्ड पावेल का जन्म 22 फरवरी सन 1857 को तथा लेडी पावेल का जन्म 22 फरवरी 1989 को हुआ था इसी कारण से पावेल दंपति का जन्म चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्काउट मास्टर रोहित कुमार ने कहा कि अच्छा स्काउट कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। साथ ही राष्ट्रपति रोवर राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि देश में लगभग 8 करोड लोग इस संस्था से जुड़कर देश सेवा में सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्यामा संस्कृत विद्यालय के बच्चे एवं अध्यापक और स्काउट गाईड के बच्चों आदि ने सहयोग दिया।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
