सीनियर डीएफएम को महाप्रबंधक ने किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के 68 वें रेल सप्ताह समारोह में रेल महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्यालय मालीगांव में आयोजित कार्यक्रम में कटिहार के सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा सहित कई रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि अजित कुमार मिश्रा, बरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, कटिहार के नेतृत्व में कटिहार डिवीज़न पुरे पुर्बोत्तर सीमांत रेलवे में अकेला ऐसा मंडल बना जिसे पुरे साल की उपलब्धि के लिए दक्षता शील्ड, विशिष्ट रेल सेवा पुरष्कार वितरण 2023 के दौरान चेतन कुमार श्रीवास्तव, रेल महाप्रबंधक पुर्बोत्तर सीमांत रेलवे, मालीगांव, गुवाहाटी के द्वारा प्रदान करते हुए कटिहार मंडल लेखा बिभाग को पुरष्कृत किया गया।जो लेखा बिभाग के लिए अति गर्व की बात है। वही इसके पूर्व भी वर्ष 2022 मे सीनियर डीएफएम श्री मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में अकाउंट्स विभाग को उत्कृष्ट कार्य हेतु दक्षता शील्ड मिला था। मिली जानकारी के अनुसार आयोजित रेल सप्ताह के दौरान रेल महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा उत्कृष्ट कार्य और बेहतर प्रदर्शन के लिए कुल 34 एफिशिएंसी शील्ड एन एफ रेल के पांचों मंडल में प्रदान किए गए। जिसमे कटिहार रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्य और बेहतर प्रदर्शन के लिए 6 एफिशिएंसी शील्ड प्रदान किए गए जिसमें अकाउंट्स विभाग,सिक्योरिटी विभाग, स्टोर विभाग , फ्यूल एफिशिएंसी शील्ड मालदा, बेस्ट केप्ट डीजल सेड सिलीगुड़ी, बेस्ट केप्ट स्टोर डिपो एनजेपी शामिल है। जिससे सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
