May 25, 2026

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी।

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

माघी पूर्णिमा के अवसर पर लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मनिहारी के गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बिहार के सीमांचल के सभी जिलों, नेपाल और स्थानीय लोगों ने सड़क और रेलमार्ग से शुक्रवार के शाम से ही श्रद्धालु मनिहारी पहुंचना शुरू कर दिए थे। प्रशासन भी पुरी सजगता से श्रद्धालुओं के सुविधाओं का ख्याल रखते हुए तैयार रहा। पुलिस प्रशासन भी हरेक जगह महिला और पुरुष बल की तैनाती कर अलर्ट मोड में रहा। मालूम हो कि गंगा तट पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ किया जा रहा है जो २७ फरवरी तक आयोजित है।विधी व्यवस्था को लेकर एसडीआरएफ, अग्निशमन दस्ता, मेडिकल कैम्प,स्वयंसेवी संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता पहले से तैनात हैं। नगर पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरे से श्रद्धालुओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। भव्य मेले में बच्चों सहित गणमान्य उत्सव का आनंद लें रहे हैं।

Previous post लाभा प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बिहार की टीम ने बंगाल की टीम को पांच विकेट से पराजित किया।
Next post मनिहारी में सांसद गोस्वामी ने ४२ करोड़ लागत की राशि से दो सड़क और एक पुल के निर्माण का किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial