May 25, 2026

लाभा प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बिहार की टीम ने बंगाल की टीम को पांच विकेट से पराजित किया।

Read Time:3 Minute, 26 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरीफ)

लाभा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बिहार की टीम बिक्की इलेवन कटिहार ने बंगाल की टीम को पांच विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता घोषित हुआ। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम सम्मिलित हुआ थाजिसमें फाइनल मैच में बिहार एवं बंगाल की टीम पहुंची थी।शनिवार को आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सर्वप्रथम कटिहार विक्की इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बंगाल की टीम ने 20 ओवर में कुल 238 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जबाब में उतरी विक्की इलेवन कटिहार की टीम ने मात्र 15 पॉइंट 4 ओवर में 238 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।अंपायर के रूप में गोविंदा उर्फ गोलू एवं बलराम थे। उद्घोषक के रूप में मासूम कुमार,सुमन शुक्ला एवं राहुल कुमार एवं असगर अली थे। प्रथम प्राइज विजेता टीम को उत्तरी लालगंज पंचायत के मुखिया सऊद आलम एवं जिला परिषद सदस्य बुलबुल खान हरिश्चन्द्रपुर ने 40000 रूपए का चेक एवं बड़ा ट्रॉफी देकर विजेता टीम को सम्मानित किया।जबकि उपविजेता टीम को विनय कुमार मंडल एवं निपम उपाध्याय ने 25000 का चेक एवं छोटा कब देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज बप्पा सरकार को शाहबाज आलम उर्फ बंटी ने दिया। मैन ऑफ द मैच मन्ना दास को मिला। इस मौके पर विधायक प्राणपुर निशा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह,बंगाल के हरिशचंद्रपुर जिला के जिला परिषद सदस्य बुलबुल खान, रोशना ओपी अध्यक्ष मोहम्मद तारिक अनवर अंसारी,अजय पासवान, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के आयोजक द्वारा लाभा के नवयुवकों को टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया। खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख खेल प्रेमी अंतिम क्षण तक मैदान में डेट रहे। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए हरिशचंद्रपुर जिला परिषद सदस्य बुलबुल खान, पूर्व मुखिया मोहम्मद सऊद आलम,सरपंच असगर अली ने टूर्नामेंट के आयोजन को लाभा की धरती में पहली बार लाभा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के आयोजन कराने को लेकर काफी प्रशंसा किया। टूर्नामेंट के चारों तरफ 10000 से अधिक खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखे।

Previous post मत्स्य जीवी सहयोग समिति के वरिष्ठ सदस्य के निधन पर मुखिया प्रतिनिधि ने किया आर्थिक मदद।
Next post दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial