मनिहारी में सांसद गोस्वामी ने ४२ करोड़ लागत की राशि से दो सड़क और एक पुल के निर्माण का किया शिलान्यास
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
ग्रामीण कार्य विभाग, मनिहारी द्वारा लगभग 42 करोड लागत की राशि से दो सड़क और एक उच्च स्तरीय पुल का स्थानीय सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। विकास की रफ्तार में तेजी लाते हुए कटिहार मनिहारी के कुमारीपुर चौक से बहादुरपुर पथ जिसकी प्राक्कलित राशि 17 करोड़ 43 लाख, दूसरा कटिहार मनिहारी रोड में नवाबगंज से शिमलापड़ा जिसकी प्राक्कलित राशि 20 करोड़ 24 लाख और तीसरा नवाबगंज शिमलापड़ा पथ के बीच उच्च स्तरीय पुल जिसकी प्राक्कलित राशि 4 करोड़ 93 लाख है,का निर्माण कार्य को शनिवार को हरी झंडी दिखा दी गई। सांसद गोस्वामी ने कहा की अभी और कई योजनाओं का पूरे जिले में अमलीजामा जल्द पहनाया जाएगा। कहा कि कि कटिहार का का बेटा हूं, कटिहार के लिए जिएंगे मरेंगे। केंद्र के साथ कटिहार का भी निरंतर विकास होगा। सांसद गोस्वामी ने कहा कि विकास के मामले में बिहार में कटिहार का सातवां स्थान है।इस अवसर पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,जदयू प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, बिनोद सिंह,टनटन ठाकुर, सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह, गोला सिंह, कुंदन पासवान, सज्जन राय, दिलीप सिंह, हेमंत सिंह, संजय मंडल, दशरथ रजक, पंकज यादव, गजेंद्र यादव, संजीव कुमार देव, पंकज यादव,जेई नागेंद्र कुमार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थें।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
