May 25, 2026

गंगा स्नान को आई एक बच्ची के डूबने से मौत

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगा स्नान करने आई ओटी पाड़ा निवासी अलेश चंद्र राय की ग्यारह वर्षीय पुत्री नंदिता राय की गंगा में स्नान के क्रम में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माघी पूर्णिमा के अवसर पर अपने परिवार के साथ बच्ची गंगा स्नान करने आई थी। मौके पर मनिहारी थाना के सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गए।इस अवसर पर समाजसेवी करण मानस मौजूद थे।

Previous post मनिहारी में सांसद गोस्वामी ने ४२ करोड़ लागत की राशि से दो सड़क और एक पुल के निर्माण का किया शिलान्यास
Next post कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र का किया भ्रमण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial