May 25, 2026

सदन में कटिहार वार्डों के आंशिक भाग को कटिहार अंचल में स्थानांतरित करने की मांग की : तारकिशोर

Read Time:3 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा के चालू सत्र में कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 एवं 40 की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि उक्त वार्डों के आंशिक भाग जो कोढ़ा अंचल में पड़ता है। जिसके कारण लोगों को राजस्व से जुड़े कार्य एवं विभिन्न प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु 18 किलोमीटर दूर कोढ़ा अंचल जाना पड़ता है।जिससे लोगों को काफी परेशानी के साथ ही समय और धन का अपव्यय होता है। जबकि कटिहार नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड कटिहार अंचल में अवस्थित है। उन्होंने उक्त वार्डों के आंशिक भाग को कटिहार आंचल में स्थानांतरित करने की मांग की । पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के मांग को स्वीकारते हुए मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, विजय कुमार सिंहा ने बताया की समाहर्ता कटिहार से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार कटिहार जिला के कोढ़ा अंचल अंतर्गत राजस्व मौजा -मधुरा, थाना नंबर 162 का आशिक भाग कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या 05,07,08, 09,10 एवं 40 में शामिल है। इन वार्डो को कटिहार नगर निगम के अधीन कटिहार अंचल में सम्मिलित किए जाने हेतु अंचल अधिकारी कोढ़ा द्वारा अभिलेख सहित गठित प्रस्ताव जिला स्तर से आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया को भेजा गया था ।उक्त अभिलेख त्रुटि निराकरण हेतु समाहर्ता कटिहार को वापस किया गया, जिसे त्रुटि निराकरणोपरांत पुनः आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया को भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। तदनुसार त्रुटि निराकरणोपरांत अभिलेख सहित प्रस्ताव पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया के माध्यम से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रेतर करवाई की जाएग।विभागीय मंत्री के जवाब से संतुष्ट पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा जताई कि कटिहार नगर निगम क्षेत्र के उक्त वार्ड के आशिक भाग को कटिहार आंचल में स्थानांतरित किए जाने से लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी।

Previous post कांग्रेस नेत्री पुनम ने डॉ करीम के साथ तेजस्वी के आमसभा के तैयारियां का जायजा लिया
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के उद्घाटन की सराहना की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial