कांग्रेस नेत्री पुनम ने डॉ करीम के साथ तेजस्वी के आमसभा के तैयारियां का जायजा लिया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के कटिहार आगमन पर महागठबंधन के दलों में हर्ष व्याप्त है। तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा रौतारा, कटिहार, कोलासी, गेड़ाबाड़ी होते हुए बरारी होकर भागलपुर की ओर चली जायेगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर खेरिया, हृदयनगर, बेलाल चौक जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का रात्रि विश्राम हुआ था, उसी मैदान में कोढ़ा की पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पूनम पासवान की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन के सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव से बात हुई है। लोगों में काफी उत्साह है और लोगों का उत्साह बताता है की देश और बिहार में परिवर्तन की लहर संभावित है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कोढ़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव, फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय सहित कर्मठ कांग्रेसी जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। राजद के राज्यसभा सांसद डॉक्टर अहमद अशफाक करीम ने कांग्रेस नेताओं के साथ सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, मोरसंडा के मुखिया राजू नायक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सगीर , प्रदेश महासचिव मोहम्मद शम्मी, जिला महासचिव विनोद कुमार, प्रशांत यादव, जयप्रकाश यादव, प्रशांत यादव, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद अकमल, मोहम्मद अख्तर, गौरव सिंह, मोहम्मद राशिद, प्रकाश यादव, मो असजद हुसैन सहित महागठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
