May 25, 2026

विज्ञान दिवस के मौके पर साइंस एग्जीबिशन का हुआ अयोजन

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

साइंस स्टडी ज़ोन के प्रांगण में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। संस्थान के डायरेक्टर ई. रूपेश कुमार ,पंकज कुमार ,विजय कुमार और सुकुमार कुमार ने देश में विज्ञान को लेकर जागरूकता फैलाने की बात बच्चों के बीच की। साथ ही विज्ञान दिवस के महत्व को समझाया। विजय कुमार ने कहा कि इसी दिन महान वैज्ञानिक स्व. सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन के इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह दिन हर साल विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक सुकुमार ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम ‘विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी’ तय हुई है। संस्थान में कई तरह के कार्यक्रमों यथा साइंस क्विज प्रतियोगिता, साइंस एग्जीबिशन और साइंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया ताकि बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण हो सके । मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज कु. साह ने छात्र – छात्राओं की लगन और प्रतिभा की काफ़ी सराहना की ।

Previous post 25 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार।
Next post पांच करोड़ की लागत से मुजवर टाल से हाजी ओकसा टाल पथ निर्माण कार्य का सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial