May 2, 2026

खेलने के दौरान पोखर में डुबने से 5 वर्षीय बच्चा का मौत।

Read Time:1 Minute, 16 Second

बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत स्थित पहाड़पुर गांव में खेलने के दौरान एक 5 वर्षीय बच्चा पास के पोखर में गिर जाने से उसकी मौत हो गई । जिसको लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे के आसपास बांस की झाड़ी के पास खेल रहे भाई-बहन में छोटे भाई का पैर फिसल कर पोखर में गिर गया, बहन द्वारा चीखने चिल्लाने के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पोखर से बाहर निकाला गया। परंतु तब तक बच्चे का जान जा चुकी थी। घटना के संबंध में सीओ अमर कुमार राय को दूरभाष पर जानकारी दी गई। जिसपर उन्होंने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जानकारी कार्यालय को सौंपने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी नियम अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा ।

Previous post भूमि विवाद निपटान हेतु जनता दरबार का आयोजन एक मामले का निष्पादन ।
Next post कटिहार में सांड के मौत के बाद गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial