November 6, 2026

एडीजे सह डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे को प्रमोशन के दौरान दिया विदाई

Read Time:2 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को ए डी आर भवन में एक फेयरवेल सह स्वागत कार्यकर्म आयोजित हुई। जिसमे पूर्व और अनुभवी डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे को कटिहार में ही एडीजे में प्रमोशन के दौरान फेयरवेल दिया गया और अपने नए और लोकप्रिय डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम निशा कुमारी का बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर जिला जज श्री त्रिपाठी ने पूर्व डीएलएसए सचिव सह एडीजे अखिलेश पांडे के कार्यकाल की सराहना करते हुए जुलाई माह में आयोजित आगमी राष्ट्रीय लोक अदालत को पुनः सफल बनाने की दिशा में सभी न्यायिक अधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए आम लोगो से अपील किया। वही नए फूल टाइमर डीएलएसए सचिव के रूप कटिहार में ही पदस्थापित एसीजेएम निशा कुमारी ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपने नए पद पर योगदान दे दिया है। इस अवसर पर जिला जज श्री त्रिपाठी के साथ प्रधान न्यायाधीश ऋषिकांत , एडीजे अविनाश कुमार, राजीव रंजन रमन , समरेंद्र गांधी, आनंद श्रीवास्तव, अनिल कुमार राम, तेज प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार पांडे , प्रभारी सीजेएम सह सब जज प्रवीण कुमार मालवीया, जुवेनाइल जज राम मनोहर चौधरी, डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम निशा कुमारी , न्यायिक दंधाधिरारी राहुल कुमार वर्मा, स्वस्ति यादव, मोनिका मेहता, सुभाष चंद्र निषाद, कविता कुमारी, प्रीति कुमारी के साथ सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ डीएलएसए ओएस आशीष कुमार सहित विजय झा, शिंटू कुमार, संतोष , मुकेश आदि ने भाग लिया।

Previous post आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल सहित चार को किया गिरफ्तार
Next post तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का शपथ लेकर इतिहास रचा:छाया तिवारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial