आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल सहित चार को किया गिरफ्तार
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेल मंडल में आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ सीपीडीएस टीम द्वारा टी ओ पी बी के विरुद्ध स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। जिस दौरान सोमवार को ट्रेन नंबर 15909 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस में बारसोई और कटिहार के बीच सीपीडीएस टीम द्वारा 4 मोबाइल चोरों को जनरल बोगी से यात्रियों की चोरी के मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगो में पाकुर जिला निवासी राजेश भगत, खगड़िया जिला निवासी विजय कुमार गुप्ता, साहेबगंज निवासी रामाधार पासवान और कटिहार जिला निवासी मो समीम बताया जाता है। वही पकड़े गए सभी लोगो को आरपीएफ द्वारा अग्रिम कारवाही के लिए रेल पुलिस के सपुर्द कर दिया गया। जहा रेल पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध रेल थाना में धारा 379, 411 और 414 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बाद में एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह द्वारा सभी को जेल भेज दिया गया। गोरतलब है कटिहार में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में नियमित रूप से स्टेशन व रेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान जारी है।मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली, एस आई पी एफ अबेदानंद सिंह, मनोज सिंह के साथ रेल थाना प्रभारी मो अलाउद्दीन सहित अन्य सहायक अधिकारी और जवान मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
