November 6, 2026

मनिहारी पुलिस ने अलग अलग कांडों के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Read Time:45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने फरार चल रहे अलग-अलग कांडो के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विवेचना अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या ११८/२३ के आरोपी पप्पू मंडल पिता मंजय मंडल को पोक्सो एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया। वहीं सब इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि कांड संख्या १६०/२३ में मारपीट के आरोपी बघार निवासी प्रशांत यादव को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

Previous post जोखिम भरे फैक्ट्रीयों, ईंट भट्ठे व होटलों में शिशकता बचपन
Next post सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का चोरी की मोबाइल फोन के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial