November 6, 2026

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का चोरी की मोबाइल फोन के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आरपीएफ और रेल पुलिस द्वारा कटिहार स्टेशन पर बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म पर खरी ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का चोरी किए हुए मोबाइल फोन के साथ दो सक्रिय मोबाइल चोरों को सीपीडीएस टीम द्वारा पकड़ा गया।मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए 21 वर्षीय मो फिरोज अररिया निवासी और मो अशरत खगड़िया जिला का निवासी बताया जाता है। वही गिरफ्तार दोनो युवक के विरुद्ध रेल थाना में कांड संख्या 163/24 धारा 379, 413, 414 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में रेलवे न्यायालय भेज दिया गया। जहा एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह ने पकड़े गए दोनो युवक को जेल भेज दिया। गोरतलब है की आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर रेल छेत्र में सीपीडीएएस टीम द्वारा काफी अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस दोरान बीते सप्ताह दर्जनों मोबाइल चोरों को सीपीडीएस टीम द्वारा सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल किया। इस अभियान में आरपीएफ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली , आरपीएफ मनोज सिंह के साथ रेल थाना प्रभारी मो अलाउद्दीन सहित के अलावा अन्य सहायक अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने अलग अलग कांडों के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next post आरपीएफ ने 57 बोरा रेल का गेहूं को किया जब्त -सात गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial