November 6, 2026

एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन का महासम्मेलन की सफलता के लिये बैठक

Read Time:1 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार एन एफ रेलवे इम्प्लॉईज यूनियन कटिहार के मंडल की विशेष बैठक यूनियन कार्यालय में की गई।बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में तीन दिवसीय महासम्मेलन की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। यूनियन के मंडला सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय महासम्मेलन मिरयानी में संपन्न होने जा रहा है।इस महासम्मेलन में पूरे एन० एफ० रेलवे से हज़ारों-हज़ार की संख्या में रेल कर्मी शामिल होंगे।इस महासम्मेलन में महामंत्री मुनीन्द्र सैकिया के नेतृत्व में रेल में होने वाली कठिनाइयाँ एवं कर्मचारियों से जुड़े रेलवे बोर्ड स्तर की समस्याओं पर विशेष चर्चा की जाएगी।इस महासम्मेलन में – नई पेंशन नीति, निजीकरण ,बोनस पर लगने वाली कर को हटाना , बकाया मंगाईं भत्ता,एलडीसीई को सबों के लिये चालू करना , रेल कर्मी व उनके परिजन के लिये समुचित इलाज की व्यवस्था , शुद्ध पेय जल मुहैया करवाना साथ-साथ उनकी मूलभूत सुविधाएँ आदि मुद्दाओं पर चर्चा किया जाएगा एवं उसके निदान व आंदोलन कि रूप रेखा पर चर्चा की जाएगी।

Previous post आरपीएफ ने 57 बोरा रेल का गेहूं को किया जब्त -सात गिरफ्तार
Next post स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर विशेष फोकस को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial